Wednesday, October 8, 2008

सलमान खान के पिता को धमकी

सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के एक मुस्लिम संगठन द्वारा अपने कथित बयानों पर माफी मांगने की चेतावनी दी
गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सलीम खान ने एक टीवी चैनल पर मौलानाओं, मदरसों और फतवों के खिलाफ बयानबाजी की थी। उनकी इस बयानबाजी से नाराज़ बांद्रा मुस्लिम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक घोसी ने उन्हें इसके लिए माफी मांगने के लिए कहा है। इसके लिए सलीम खान को ईद तक का वक्त दिया गया है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी गई है।

सलीम खान द्वारा अपने घर पर गणपति बिठाने पर दिल्ली के एक मुफ्ती द्वारा उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था। इस सलीम ने कहा था, 'मुफ्ती साहब को फतवा जारी करने का अधिकार किसने दिया। क्या रजिस्ट्रेशन हुआ है। अगर हम गलत हैं, तो हमें नुकसान होना चाहिए। रफी साहब का गला बैठ जाना चाहिए। कई अन्य मुस्लिम कलाकार भी हैं। अगर वे दोजख में जाएंगे, तो हम भी चले जाएंगे।'

सलीम का यह बयान बांद्रा मुस्लिम एसोसिएशन को नागवार गुजरा। घोसी ने कहा कि सलीम शरीयत से खारिज हो गए हैं। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उनके पास ईद तक का वक्त है। उसके बाद हम आंदोलन करेंगे। सलीम का भी वहीं हाल होगा, जो तस्लीमा नसरीन और सलमान रश्दी का हुआ है। 


साभार - नवभारत टाईम्‍स

No comments:

Post a Comment